युवा शक्ति संगम का सेवा कार्य से लाभान्वित जरूरतमंद लोग।

0
231

24GhontaLive संवाददाता / राजीव गुप्ता/ कोलकाता / 29 May:

पिछले कई वर्षों से युवा शक्ति संगम, संस्था के अध्यक्ष बिमल सिपानी के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।

Advertisement 8240054075

चाहे रूह कंपा देने वाली कड़ाके की सर्दी में कम्बल वितरण हो या, भयावह महामारी कोरोना काल में भूखे दिन काट रहे लोगों में रात्रिभोजन वितरण ।

Advertisement

संस्था अपने सीमित संसाधनों के साथ ऐस जरूरतमंदों के दुःखद समय में सेवक के रूप में उपस्थित रही है।

Advertisement

लाॅकडाउन के समय से लेकर आजतक जरूरतमंद सैकडों लोगों के बीच रात्रिभोजन वितरण कर,  संस्था ने समाज के जरुरतमंदों के प्रति अपने प्रतिबद्धता और दायित्वों को निभाने का भरपुर  प्रयास किया है।

Advertisement

संस्था के इस सेवामुलक कार्यक्रमों को सफल बनाने में अशोक सिंह, विजय तिवारी, महेंद्र चौधरी, सिद्धार्थ डागा, हेमंत भारुका, राजेश सिंह, रजनीश शर्मा, संजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सुदीप बांठिया, गौतम चौधरी, रवि ठाकुर, अवि यादव ने मुख्य भूमिका व सयोग किया है। जिससे संस्था अपने दायित्वों को निभा पाने में सफल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here