लद्दाख में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली भाजपा ने अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में इंडिया गेट पर निकाला कैंडल मार्च

0
480

कुमार पंकज :: २४ घन्टा लाइव :: १८,जून :: नई दिल्ली::  लद्दाख के पास गलवान घाटी के पास बीते सोमवार को हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। चाइना द्वारा किए गए विश्वासघात से पूरा हिंदुस्तान गुस्से में है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा ने इंडिया गेट से कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों की शहादत को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को ईश्वर इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

कैंडल मार्च में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, श्री सत्येंद्र सिंह, मंत्री श्री संजीव शर्मा, दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील यादव, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी, प्रवक्ता श्रीमती टीना शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री गिरीश सचदेवा ,मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा, नंगली मंडल अध्यक्ष गणपति झा ,महामंत्री रमेश सिंह, समाज सेवी आलोक कुमार एवं सोनल सिंह ने हिस्सा लिया।

नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भारत अब 1962 का भारत नहीं यह 2020 का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत है जो हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए जवानों का यह देश आजीवन ऋणी बना रहेगा। राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमारे शहीद जवान मारते-मारते गए हैं, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है। इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। हम शहीद जवानों के परिवारों के प्रति वह सांत्वना प्रकट करते हैं। देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here