कुल्टी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने एसएसकेएम अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुल्टी/Kolkata/ २५ में, २०२६; पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने आज एसएसकेएम अस्पताल पहुंचकर तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के समीप निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की दुर्घटना में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी प्राप्त की तथा सभी घायलों का समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री डॉ. पोद्दार ने कहा कि मलबे में अभी भी दो लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। उन्होंने इस दुर्घटना में पांच मजदूरों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने दुर्घटना में घायल लगभग 20 लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली, तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, आपदा प्रबंधन टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य की सराहना की।

डॉ. पोद्दार ने बताया कि घटना के संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, तथा इस मामले में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने इस गंभीर घटना पर त्वरित संज्ञान लेकर राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व एवं तत्परता की भी प्रशंसा की।

Sampriti Bose
Author: Sampriti Bose

বিভিন্ন ধরনের খবরের আপডেট পেতে আমাদের ওয়েবসাইটটি ফলো করুন।

Leave a Comment

और पढ़ें